पलारी: अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ने अपने 132 वर्षों की गौरवशाली परंपरा और सामाजिक एकता को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के मार्गदर्शन में युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के युवा प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की नियुक्ति की घोषणा की।
इस नियुक्ति में पलारी अंचल के समाजसेवी और युवा भाजपा नेता राहुल चन्द्राकर को प्रदेश संगठन मंत्री का कार्यभार सौंपा गया। राहुल चन्द्राकर पूर्व में चन्द्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। उनके इस चयन पर सर्व कुर्मी समाज में हर्ष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री और पूर्व विधायक पुनम चन्द्राकर, अभिनेष बाबी कश्यप, विपिन बिहारी वर्मा, योगेश चन्द्राकर सहित समाज के अनेक वरिष्ठ और युवा नेता उपस्थित थे। सभी ने राहुल चन्द्राकर को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राहुल चन्द्राकर ने अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

