Durg News: पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर कार्रवाई का विरोध, दुर्ग में कांग्रेस करेगी पुतला दहन

Durg News: पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर कार्रवाई का विरोध, दुर्ग में कांग्रेस करेगी पुतला दहन

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस 10 जुलाई (शुक्रवार) को दुर्ग में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन शाम 4:30 बजे पटेल चौक, दुर्ग में किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। इसी के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने अपने सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह जानकारी राजीव गुप्ता, प्रभारी महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।


Related Articles