मुंबईः बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जितनी स्टाइलिश अपनी फिल्मों में नजर आती हैं उतनी ही स्टाइलिश वो असल जिंदगी में भी हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने यूनिक स्टाइल और जबरदस्त फैशन सेंस से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। निक जोनस संग शादी के बाद प्रियंका बी-टाउन की ही नहीं, बल्कि ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री के भी फेमस कपल हैं। अक्सर दोनों अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं। इस बीच अब दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों समंदर किनारे रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।
दरअसल, प्रियंका के पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो की शुरुआत में निक एक खूबसूरत बीच पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में निक अपने एक्सप्रेशन के जरिए बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वाइफ प्रियंका के बिना उनका क्या हाल होता है। वो उनके बिना बेहद उदास नजर आ आते हैं। इसके बाद अचानक प्रियंका दौड़ती हुई आती हैं और निक से लिपट जाती हैं। ऐसे में निक और प्रियंका एक-दूसरे को लिप-लॉक करते हैं। ये वीडियो उनके वेकेशन का मालूम होता है।
कुछ इस लुक में नजर आए दोनों
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका ब्लैक कलर की बिकनी कैरी की है। वहीं, निक जोनस भी अपनी लेडी लव को ब्लैक आउटफिट में ट्विन कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं छोड़ नहीं सकता।’ निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कपल के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स इनकी क्यूट जोड़ी की जमकर तारीफ कर रही हैं।