Republic Day 2025: नई दिल्ली। आज 26 जनवरी 2025 को भारत 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। बता दें कि, इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।
परेड में पहली बार दिखेगी प्रलय मिसाइल
इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है। परेड की शुरुआत देशभर के 300 कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर करेंगे। इसके बाद 5 हजार आर्टिस्ट एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत के विकास, विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि, परेड में पहली बार प्रलय मिसाइल दिखेगी। फ्लाईपास्ट में राफेल-सुखोई समेत 40 विमान शामिल होंगे।
महाकुंभ समेत 31 झांकियों का प्रदर्शन
महाकुंभ समेत 31 झांकियों का प्रदर्शन होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ से स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास की थीम पर झांकी होगी। मध्यप्रदेश की झांकी में ‘चीतों की वापसी की कहानी’ की कहानी की झलक देखने को मिलेगी। इस बार पूरे भारत से लगभग 10 हजार विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें पैरालंपिक दल, शीर्ष प्रदर्शन वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हैं।
Read More: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, जानिए किन लोगों को मिला अवॉर्ड