संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की चर्चा सुर्खियों में है। उधर, उनके उत्तम सेहत के लिए मुसलमानों के पवित्र स्थान मदीना में भी दुआ की गई। प्रयागराज के रहने वाले एक युवक ने मदीना में प्रेमानंद के लिए दुआ मांगी। जिसका वीडियो बनाकर उसने शेयर किया। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, प्रेमानंद के स्वास्थ्य को लेकर देशभर में उनके अनुयायी प्रार्थना कर रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज की स्वास्थ्य को लेकर हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी प्रार्थना क रहे हैं। एक मुस्लिम युवक ने भी मदीना से उनके लिए दुआ मांगी। प्रयागराज के रहने वाले सुफियान इलाहाबादी ने मदीना की पवित्र भूमि से प्रार्थना की। वायरल वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है, “प्रेमानंद जी महाराज हमारे हिन्दुस्तान के बहुत ही अच्छे इंसान हैं। पता चला कि बीमार हाल हैं। मदीना खिजरा से दुआ करते हैं कि अल्लाह प्रेमानंद महाराज को जल्द से जल्द स्वस्थ कर दें। हम हिन्दुस्तान से इन्हें लाइक करते हैं। ये अच्छे इंसान हैं। हम उस जगह से हैं। जहां से गंगा-यमुना तहज़ीब बहती है। हम उस जगह पर मौजूद हैं यहां से मैल बह जाती है, इंसान तो इंसान हिंदू क्या, मुसलमान क्या। इस वक्त खिजरा मदीना से हिंदू भाई के लिए दुआ करते हैं कि सिर्फ इंसान होना चाहिए। हम महाराज जी के लिए दुआ करते हैं इन्हें सेहत और तंदुरुस्ती फरमाए।”
प्रेमानंद महाराज के लिए मुसलमानों की पवित्र भूमि मदीना से भी प्रार्थना की गई। प्रयागराज के एक युवक ने स्वास्थ्य के लिए दुआ की। #premanad #madinah #mathura pic.twitter.com/k1JZFKBcnE
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) October 13, 2025
सोशल मीडिया पर युवक का ये वीडियो वायरल हो गया है। इसे लेकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। लोग इसे भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का उदाहरण बता रहे हैं। एक्स (ट्वीटर) पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिन्दुस्तान कहते हैं।
बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रेमानंद महाराज बीमार चल रहे हैं। उनकी किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें डायलिसिस करना पड़ता है। वहीं उनके एक अनुयायी ने किडनी दान करने की भी पेशकश की।