भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद एक्शन में पुलिस, सांसद विजय बघेल पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद एक्शन में पुलिस, सांसद विजय बघेल पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Vijay Baghel Viral Video Case दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दरबार मोखली मंडल के आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय बघेल के खिलाफ अभद्र भाषा और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में रानीतराई थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद पाटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, फुंडा निवासी गौरव वर्मा ने सोशल मीडिया पर सांसद विजय बघेल के खिलाफ भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर अभद्र गाली-गलौज की थी। इस घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू के नेतृत्व में रानीतराई थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस प्रकार की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का साहस न कर सके। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें महामंत्री डॉ. सुरेश साहू, भागवत सिंहा, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, उपाध्यक्ष नीलमणि साहू, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, मीडिया प्रभारी गोलू चंद्राकर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दानी राम वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष पारखत साहू, संजय चंद्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर साहू, सोशल मीडिया प्रभारी तरुण चंद्राकर सहित अन्य कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Read More : CG News : शादीशुदा महिला ने 16 साल के लड़के से रेप किया, इमोशनल ब्लैकमेल कर फंसाया, होटल बुलाकर संबंध बनाए


Related Articles