शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील, अमलेश्वर में सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील, अमलेश्वर में सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

अमलेश्वर पाटन, तरुण बन्छोर। सड़क सुरक्षा माह के तहत अमलेश्वर थाना द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अमलेश्वर के मोतीपुर चौक में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और शराब सेवन कर वाहन न चलाने की सख्त समझाइश दी गई।

पुलिस टीम ने नागरिकों को यातायात संकेतों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है।

Read More : यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा निरस्त, वजह से योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला


Related Articles