Raipur News : रायपुर में डकैती केस में पुलिस को बड़ी सफलता, इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें क्यों दिया था वारदात को अंजाम

Raipur News : रायपुर में डकैती केस में पुलिस को बड़ी सफलता, इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें क्यों दिया था वारदात को अंजाम

रायपुर: डकैती कांड में पीड़िता की सगी बहन का दोस्त रिटायर्ड फौजी इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड निकला है। BSF के रिटायर्ड फौजी ने सुपारी देकर इस पूरी डकैती को अंजाम दिया है। वारदात के लिए तीन अलग-अलग लेयर में आरोपी थे। पहले लेयर में मास्टरमाइंड और उसके करीबी दोस्त, दूसरे लेयर में उनके परिचित, तीसरे लेयर में नागपुर से आए हुए सहयोगी थे।

Read More : Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर कर लें ये अचूक उपाय, विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर!

डकैती के बाद पैसों को आपस में बांटा गया। फिर सभी फरार हो गए थे। लेकिन डकैतों की एक गलती ने सभी को फंसा दिया। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पुलिस ने दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, रायपुर, बिलासपुर और महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से डकैती की 59.50 लाख रुपए जब्त कर लिए है

Read More : PM Kisan Yojana 19th Installment : इस दिन किसानों के खाते में आएगी 19वीं किस्त की राशि, नहीं किया ये काम तो पड़ सकता है पछताना

बिना नंबर प्लेट की कार का नंबर वाली गाड़ी से पीछा किया
रायपुर के अनुपम नगर में वारदात के बाद डकैत विधानसभा रोड होते हुए मंदिर हसौद से नेशनल हाईवे में आ गए। फिर रायपुरा चौक होते हुए खारून नदी ब्रिज के रास्ते अमलेश्वर से मोतीपुर एरिया में पहुंच गए। आरोपियों ने गांव का रास्ता इसलिए चुना कि सीसीटीवी कैमरों से बच सके। डकैतों की कार में नंबर प्लेट नहीं था लेकिन जब वह मोतीपुर के आसपास पहुंचे तो वहां पर एक दूसरी आल्टो कार में इनका सहयोगी इंतजार कर रहा था। इन्होंने वहां पर पैसे को आपस में बांट लिया फिर डकैती करने घुसी एक महिला आल्टो कार में सवार हो गई। इसके बाद वह दोनों कार आगे बढ़ाते हुए फिर से मेन रोड में आए। डकैतों की कार के पीछे आल्टो कार पायलेटिंग करते हुए चलने लगी। इस गाड़ी का नंबर CCTV में कैद हो गया। पुलिस को यहीं से सुराग मिला। फिर आल्टो मालिक को पकड़ा गया। फिर एक-एक करके एक दूसरे के बारे में वह उगलते गए।

पकड़े गए 10 आरोपियों के नाम

  1. ए. सोम शेखर, उम्र 56 साल, निवासी, रायपुर
  2. अजय ठाकुर, उम्र 38 साल, निवासी जिला दुर्ग
  3. राहुल त्रिपाठी, उम्र 43 साल, निवासी जिला राजनांदगांव, मूल रूप से जिला गोरखपुर (उ.प्र.)
  4. नेहा त्रिपाठी (राहुल त्रिपाठी की पत्नी), उम्र 41 साल, निवासी जिला राजनांदगांव, मूल रूप से जिला गोरखपुर (उ.प्र.)
  5. देवलाल वर्मा, उम्र 45 साल, निवासी रायपुर
  6. पुरूषोत्तम देवांगन, उम्र 33 साल, निवासी जिला बलौदाबाजार
  7. शाहिद पठान, उम्र 36 साल, निवासी महाराष्ट्र
  8. पिंटू सारवान, उम्र 23 साल, जिला बेमेतरा, वर्तमान पता महाराष्ट्र
  9. मनुराज मौर्य, उम्र 31 साल, निवासी जिला बिलासपुर
  10. कमलेश वर्मा, उम्र 31 साल, निवासी रायपुर

Related Articles