दुर्ग में चिट्टा बेचने खोज रहे थे ग्राहक, पुलिस ने दबोचा, हीरोइन समेत 1.12 लाख की सामग्री जब्त

दुर्ग में चिट्टा बेचने खोज रहे थे ग्राहक, पुलिस ने दबोचा, हीरोइन समेत 1.12 लाख की सामग्री जब्त

दुर्ग जिले में छावनी पुलिस ने सिंथेटिक हीरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री और नशा करने में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 5.600 ग्राम चिट्टा, 2 मोबाइल समेत 1 लाख 12 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 3 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, कैंप-2 भिलाई निवासी उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (28) और मोहित सिंह (29) बैकुंठ धाम दशहरा मैदान कैंप-2 भिलाई क्षेत्र में चिट्टा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। छावनी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पुलिस ने ली तलाशी, जब्त किए सामान

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 5.600 ग्राम सिंथेटिक हीरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इसके साथ ही चिट्टा बिक्री में प्रयुक्त 2 नग मोबाइल भी जब्त किए गए। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रुपए आंकी गई है।

आरोपियों के खंगाले जा रहे आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं। पुलिस द्वारा चिट्टा की सप्लाई को लेकर छानबीन की जा रही है। चिट्टा मंगवाने के स्रोत, पैडलर और कोरियर नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Read More : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, जनवरी महीने में तीन दिन नहीं खुलेगी शराब दुकान, बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध


Related Articles