प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामनवमी के अवसर पर रामेश्वरम को रेल मार्ग से जोड़ने वाले पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में नयी रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके लिए वह श्रीलंका से सीधे तमिलनाडु पहुंचे थए। इस दौरान उन्होंने आसमान से ऐतिहासिक रामसेतु के दर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने इसी दौरान अयोध्या में हुए रामलला के सूर्य तिलक का भी दर्शन किया। उन्होंने खुद एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे। pic.twitter.com/trG5fgfv5f
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।”
आज सुबह उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामना देते हुए कहा, ”सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!”