PM Modi Latest News: भारत में दौड़ेगी 7000 किलोमीटर तक बुलेट ट्रेन, जापान से पीएम मोदी का ऐलान…

PM Modi Latest News: भारत में दौड़ेगी 7000 किलोमीटर तक बुलेट ट्रेन, जापान से पीएम मोदी का ऐलान…

PM Modi Latest News: टोक्यो / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान यात्रा के दौरान भारत में हाई स्पीड रेल नेटवर्क के बड़े विस्तार की घोषणा की है। टोक्यो में जापानी मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ मुंबई-अहमदाबाद ही नहीं, भारत में कुल 7000 किलोमीटर तक बुलेट ट्रेन नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत और जापान के बीच साझेदारी का एक प्रमुख उदाहरण है और आने वाले वर्षों में इस पर यात्री सेवाएं शुरू की जाएंगी।प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी दी कि इस परियोजना का बड़ा हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विकसित किया जाएगा, जिससे यह कार्यक्रम टिकाऊ और व्यावहारिक बन सके। उन्होंने जापानी कंपनियों को भारत में इस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जापान की तकनीक और भारत की उत्पादन क्षमता मिलकर अपार मूल्य सृजन कर सकती हैं।

Read More: अमित शाह को लेकर महुआ मोइत्रा का विवादित बयान, TMC को देनी पड़ी सफाई, जानें क्या कहा ऐसा

अब हर तरह से जापान और भारत एक साथ होंगे

PM Modi Latest News: पीएम मोदी ने कहा कि भारत-जापान सहयोग सिर्फ बुलेट ट्रेन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवहन के अन्य क्षेत्रों जैसे पोर्ट, एविएशन, शिप बिल्डिंग, सड़क परिवहन, रेलवे और लॉजिस्टिक्स तक फैला हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन सभी क्षेत्रों में भारत ने कई महत्वाकांक्षी पहलें शुरू की हैं, जिनमें जापान की भागीदारी से दोनों देशों को लाभ मिलेगा। रेलवे के अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत और जापान मिलकर काम करेंगे। पीएम मोदी ने घोषणा की कि इसरो और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी मिलकर चंद्रयान-5 मिशन पर काम करेंगे। इससे दोनों देशों के वैज्ञानिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

PM Modi Latest News: रक्षा क्षेत्र में भी भारत और जापान के बीच मजबूत भागीदारी की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं नियमित रूप से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यास करती हैं। यह सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जापान भारत के सबसे अहम आर्थिक साझेदारों में से एक है। जापान अगले 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन (लगभग 5.5 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगा। इस समय भारत में 1,500 जापानी कंपनियां सक्रिय हैं और 400 से अधिक भारतीय कंपनियां जापान में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है, असली संभावनाएं इससे कहीं अधिक हैं।

PM Modi Latest News: पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 21वीं सदी में जापान भारत के नवाचार, विनिर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक अहम साझेदार बनेगा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत में बहुआयामी सुधारों ने विनिर्माण को आसान बना दिया है और जापान समेत कई वैश्विक कंपनियां भारत को एक प्रमुख उत्पादन केंद्र के रूप में देख रही हैं, जो न केवल घरेलू बल्कि वैश्विक जरूरतों को भी पूरा करेगा।
यह ऐलान भारत के बुनियादी ढांचे और तकनीकी विकास में एक नए युग की शुरुआत का संकेत देता है, जिसमें जापान की तकनीक और भारत की उत्पादन शक्ति मिलकर बदलाव की नई कहानी लिखने जा रही है।


Related Articles