दुर्ग । राज्य सरकार के 13 दिसम्बर को एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तथा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को प्रदर्शित करने दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। दुर्ग नगर के राजेन्द्र पार्क चौराहा पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य एवं जिले की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित पत्रिकाएं व प्रचार सामग्रियां लोगों को वितरित किया गया। नगरवासियों, विद्यार्थियों के अलावा राह चलते लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
- Weather Update Today: कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान, झमाझम बरसेंगे बदरा, जानें आज के मौसम का हाल
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून विदा, ठंड ने दी दस्तक, अंबिकापुर में 18.4 डिग्री तक गिरा पारा
- Rashifal: आज इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन प्राप्ति की संभावना, पढ़िए दैनिक राशिफल
- इन कर्मचारियों को मिला दिवाली तोहफा! हो गया बोनस का ऐलान, त्योहार से पहले खाते में आएगा पैसा
- Ayodhya Diwali 2025: रामलला की नगरी अयोध्या में मनाया जाएगा विशाल दीपोत्सव, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
