Parliament session updates: नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने राज्यसभा में अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार अब संसद में कामकाज नहीं चलेगा, यानी छुट्टी रहेगी। पहले संसद चलाने की योजना थी लेकिन अब अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि कल संसद में रामनवमी का अवकाश रहेगा और शुक्रवार को राज्यसभा में फाइनेंस बिल लाया जाएगा।
शनिवार और रविवार को रहेगी छुट्टी
संसद में 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश है और इससे पहले 19 और 20 मार्च को गुड़ी पाड़वा और ईद की छुट्टी रही थी। इन छुट्टियों के की भरपाई के लिए सरकार ने पहले इस हफ्ते शनिवार 28 और रविवार 29 मार्च) को दोनों सदनों की बैठक बुलाने की बात कही थी और इस विपक्ष ने भी इस पर सहमति दे दी थी। लेकिन उसके बाद अब सरकार की ओर से कहा गया है कि शनिवार और रविवार को संसद की बैठक नहीं होगी। संसद की बैठक अब 30 मार्च को होगी।
किरन रिजिजू ने दी जानकारी
राज्यसभा में बुधवार को संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि कल रामनवमी की छुट्टी है, परसों शुक्रवार है। फाइनेंस बिल पेश होना महत्वपूर्ण है, इसलिए हम शुक्रवार को फाइनेंस बिल लेकर आएंगे। पहले यह था कि शनिवार और रविवार को भी हम सदन चलाएंगे। लेकिन अब तय किया है कि शनिवार और रविवार को छुट्टी ही रहेगी।
कांग्रेस ने पूछा-एजेंडा क्या है
किरेन रिजिजू ने कहा कि 30 तारीख को जो पहले से तय था, वैसा ही होगा और उसके आगे का भी जैसा तय था, वैसा ही रहेगा। बता दें कि ट्रांसजेंडर बिल पर चर्चा के दौरान जब आरजेडी के सांसद मनोज झा बोल चुके, तब कांग्रेस नेता ने किरन रिजिजू से पूछा-मैं मंत्री जी से जानना चाहता हूं कि अगले तीन से चार दिन का एजेंडा क्या है, उनसे गुजारिश है कि वो ये जानकारी सद को दें।

