पेंटर बने चोर.. वाशिंग मशीन से चुराए लाखों के जेवरात, ऑनलाइन गेमिंग के शौक ने बनाया अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेंटर बने चोर.. वाशिंग मशीन से चुराए लाखों के जेवरात, ऑनलाइन गेमिंग के शौक ने बनाया अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP Indore Crime News: इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में बिचौली मर्दाना स्थित हाईप्रोफाइल सोसाइटी में पेंटिंग का काम करने आए शातिर पेंटर्स ने घर साफ कर लाखों के जेवरात पार कर दिए। सम्पत हिल्स के फ्लैट में तन्मय कानूनगो ने पुताई के लिए पेंटर्स को बुलाया था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वही लोग उनके घर की सुरक्षा में सेंध लगाएंगे।

सुरक्षा के लिए जेवरात वाशिंग मशीन में छिपाए गए थे, जिसे रामकुमार और रिजवान ने भाँप लिया। 2 अप्रैल को उन्होंने कमरे का लॉक तोड़कर जेवरात चुराए।

कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और मुसाखेड़ी व आजाद नगर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऑनलाइन गेमिंग के आदी हैं और कर्ज उतारने व अय्याशी के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Related Articles