Padmashri Surendra Dubey Passed Away : खामोश हुआ छत्तीसगढ़ का टाइगर, मशहूर हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन, इतने साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Padmashri Surendra Dubey Passed Away : खामोश हुआ छत्तीसगढ़ का टाइगर, मशहूर हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन, इतने साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

रायपुरः अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को निधन हो गया। खबर है कि हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ । रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। दुबे के पारिवारिक करीबी भाजपा नेता उज्जवल दिपक ने निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर जारी की।

पको बता दें कि सुरेंद्र दुबे (Surendra Dubey) हास्य कविताओं के व्यंग्यवादी लेखक एवं कवि रहे हैं। वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बेमेतरा में हुआ था। उन्होंने कई किताबें भी लिखी। वह कई मंचों और टेलीविजन शो पर दिखाई देते रहे हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह 2008 में काका हाथ्री से हास्य रत्न पुरस्कार भी प्राप्त किए थे।


Related Articles