Padma Awards 2026: नई दिल्ली। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं, जिनकी घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (विशिष्ट सेवा)। यह पुरस्कार उन सभी क्षेत्रों या विषयों में उपलब्धियों को मान्यता देने का प्रयास करता है जिनमें सार्वजनिक सेवा का तत्व शामिल है
साल 2026 के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल कुल कुल 131 लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री का सम्मान दिया जाएगा। इन सभी लोगों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 131 हस्तियों में से 13 पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा। सभी सम्मानित होने वाले लोगों की सूची सरकार द्वारा जारी कर दी गई है।
बता दें कि यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से दिया जाता है और सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं, यह पुरस्कार सामान्यतः मरणोपरांत प्रदान नहीं किया जाता है। हालांकि, अत्यंत योग्य मामलों में सरकार मरणोपरांत पुरस्कार देने पर विचार कर सकती है।
Padma Awards 2026 by shyam bihari dwivedi

