UP Budget 2025 LIVE: यूपी बजट में तोहफे ही तोहफे, 4 एक्सप्रेसवे, स्कूटी, 2 फ्री सिलेंडर और ये ऐलान भी

UP Budget 2025 LIVE: यूपी बजट में तोहफे ही तोहफे, 4 एक्सप्रेसवे, स्कूटी, 2 फ्री सिलेंडर और ये ऐलान भी

UP budget 2025 LIVE: योगी सरकार का 9वां बजट हुआ। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8 लाख करोड़ से ज्यादा का यूपी बजट पेश किया। मेधावी छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी मिलेगी। चार नए एक्सप्रेसवे की घोषणा की गई है। इसके साथ ही 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि उज्जवला योजना में 2 मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। अयोध्या में सोलर सिटी बनेगी। 8 डेटा सेंटर पार्क तैयार होगा।

सुरेश खन्ना ने कहा कि इस वर्ष परम पावन तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि महाकुम्भ 144 वर्षों में आता है। यह हम सभी के लिये ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत देश और पूरे विश्व के लिये परम सौभाग्य का विषय है कि हम अपने जीवनकाल में आस्था, संस्कृति और मानवता के समागम के इस महापर्व के भागी बन सके। कुम्भ का वर्णन ऋग्वेद एवं अथर्ववेद में मिलता है। यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक अक्षुण्णता का परिचायक है। कुम्भ मात्र एक धार्मिक, सांस्कृतिक मेला ही नही है, यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना भी है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुम्भ के विषय में पुराणों का यह श्लोक मैं पढ़ना चाहूँगाः

“मेष राशिगते जीवे मकरे चन्द्रभास्करौ।
अमावस्या तदा योगः कुम्भख्यस्तीर्थ नायके।।”

अर्थात बृहस्पति मेष राशि में तथा चन्द्र और सूर्य मकर राशि में जब आते हैं और अमावस्या तिथि हो तो तीर्थो के नायक प्रयाग में कुम्भयोग होता है।


Related Articles