बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान, डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल में जनसंवाद

बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान, डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल में जनसंवाद

CG Rajnandgaon News: राजनांदगांव-डोंगरगढ़: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान के तहत डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल ने व्यापक जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा के निर्देशन में और जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में हुआ।

इस अभियान के अंतर्गत मंडल की टीम ने तोतल भारी, ढारा, सलोनी, ठाकुर टोला और बेलगांव गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से योजना की जमीनी प्रगति जानी गई, वहीं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं से फीडबैक लिया गया। इसके अतिरिक्त केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक विजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला किसान मोर्चा महामंत्री मनीष सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री रवि यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी सबीळ साहू के साथ धर्मचंद वर्मा, लखन जघेल, पूर्व जनपद सदस्य हरदेव वर्मा, हेम कुमार साहू, संतोष वर्मा, प्रभात वर्मा, यीशु वर्मा और अर्जुन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, ग्रामीण समस्याओं का समाधान करना और जनता के साथ सतत संवाद स्थापित करना है।


Related Articles