Holi 2025: इस साल होली का त्योहार कुछ जगहों पर 14 मार्च तो कुछ जगहों पर 15 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका पूजन व दहन 13 मार्च दिन गुरुवार को किया जाएगा। भद्रा खत्म होने के बाद होलिका दहन किया जाएगा। 14 मार्च को काशी क्षेत्र में होली मनाई जाएगी। काशी के अन्यत्र होलिकोत्सव 15 मार्च दिन शनिवार को सर्वत्र धूमधाम से मनाया जाना शुभप्रद है। होली के दिन रंग खेलने की परंपरा है। इस दिन राशि के अनुसार रंग खेलने से ग्रहों की स्थिति मजबूत की जा सकती है।
आइए जानते हैं होली के दिन कौन सा रंग खेलना आपके लिए शुभ रहेगा-
होली पर मेष राशि से लेके मीन राशि वाले करें इन रंगों का प्रयोग
ग्रहों एवं नक्षत्र के अनुसार, रंगों के प्रयोग से सुख, शांति की वृद्धि होती है। अपनी राशि अनुसार रंगों का प्रयोग ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है।
मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के स्वामी मंगल माने जाते हैं। इसलिए लाल, केसरिया और गुलाबी गुलाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वृष और तुला राशि वालों के स्वामी शुक्र हैं। इन लोगों को सफेद, सिल्वर और मटमैले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
वहीं, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं, इनके लिए हरे रंग का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है।
कर्क राशि वालों के स्वामी चंद्रमा होने की वजह से इनको सफेद एवं सिल्वर रंग का प्रयोग अत्यंत शुभ रहेगा।
सिंह राशि वाले लोग नारंगी, पीले या लाल रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा।
धनु और मीन राशियों के स्वामी गुरु होते हैं, इनके लिए होली खेलते समय पीले और लाल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। कोशिश करें कि नीले रंग का प्रयोग मकर और कुंभ राशि वाले जातक करें। इसके साथ ही काला, एवं ग्रे रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।