EPFO Update: ईपीएफओ द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों के लिए नए-नए बदलाव किए जाते हैं हाल ही में डिजिटल सेवाओं को विस्तार देते हुए नया फैसला किया गया है। जहां पर चेहरे के द्वारा आप अपना UAN नंबर क्रिएट कर पाएंगे। इस खास तरह के बदलाव की जानकारी केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने आज मंगलवार को दी है।
कर्मचारियों को दिया खास तोहफा
आपको बताते चलें कि, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बिहार के छह जिलों- अररिया, सहरसा, औरंगाबाद, बांका, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के तहत पूर्ण रूप से अधिसूचित करने की भी घोषणा की। इस घोषणा में बताया कि, अब फेस रिकॉग्निशन तकनीक एक्टिव हुई है जिसका फायदा सबको मिलेगा।
उमंग मोबाइल ऐप के जरिए कर पाएंगे प्रोसेस
आपको बताते चलें कि, ईपीएफओ के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारी इस सेवा का लाभ पाने के लिए उमंग मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यह ईपीएफओ के करोड़ों सदस्यों के लिए संपर्क-रहित, सुरक्षित और पूरी तरह से डिजिटल सेवा वितरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि, वित्त वर्ष 2024-25 में ईपीएफओ ने 1.26 करोड़ यूएएन आवंटित किए. हालांकि, इनमें से केवल 44 लाख यूएएन ही सदस्यों द्वारा सक्रिय किए गए थे।