Nitish Cabinet Ministers List: बिहार में मंत्रिमंडल बंटवारा, सम्राट चौधरी बिहार के गृह मंत्री, विजय सिन्हा को भू राजस्व विभाग, देखें लिस्ट

Nitish Cabinet Ministers List: बिहार में मंत्रिमंडल बंटवारा, सम्राट चौधरी बिहार के गृह मंत्री, विजय सिन्हा को भू राजस्व विभाग, देखें लिस्ट

बिहार में मुख्यमंत्री के शपथ के बाद शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आधे घंटे की बैठक के बाद विभागों के बंटवारे की लिस्ट राज्यपाल को दे दी गई है। इस बार बिहार में मंत्रीमंडल बदलाव हुआ है। नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृह मंत्री रहेंगे और विजय सिन्हा को भू राजस्व विभाग दिया गया है।

सम्राट के पास पहले वित्त विभाग था

जानकारी के मुताबिक, बिहार मंत्रीमंडल के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी, इसके साथ ही मंत्रालयों में सीनियर के साथ अनुभव साझा करेंगे, ताकि क्षेत्रीय व जातीय संतुलन में रखा जाए। नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि NDA की पिछली सरकार में सम्राट चौधरी के पास वित्त विभाग था।

गौरतलब है कि बीजेपी के गया (शहर) सीट से विधायक प्रेम को इस बार मंत्री मंडल से बाहर रखा गया है। वहीं सुशील मोदी और नंद किशोर यादव के जमाने से भाजपा के बड़े नेता रहे प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दावेदार हो सकते हैं। इसके साथ ही मंत्रालयों में वित्त मंत्रालय समेत कई बड़े विभाग भाजपा कोटे के मंत्रियों को मिलने की अटकलें है, जिसमें उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, खान, पथ निर्माण और सहकारिता जैसे मंत्रालय शामिल हैं।


Related Articles