Tilda Nevra Tobacco Action News तिल्दा-नेवरा में प्रशासन ने गुरुवार को तंबाकू नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 9 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई और उनसे कुल 900 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA एक्ट) के तहत की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के चालान काटे गए।
एसडीएम तिल्दा-नेवरा आशुतोष देवांगन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनीश ठाकुर और नगर पालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
प्रशासन ने दुकानदारों को भविष्य में COTPA एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। इसके साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री से बचें, ताकि बच्चों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।
Read More : युवक ने दिनभर खेली होली, रात में फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड के कारणों का पता लगा रही पुलिस

