यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरा नाइजीरियन छात्र की मौत, विदेशी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड पर छत से फेंकने का आरोप, दोनों गिरफ्तार

यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरा नाइजीरियन छात्र की मौत, विदेशी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड पर छत से फेंकने का आरोप, दोनों गिरफ्तार

रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित निजी यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरने से नाइजीरियन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विदेशी मूल की एक छात्रा से बदसलूकी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि, छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सैम को छत से नीचे फेंक दिया।

जानकारी के मुताबिक मृत छात्र का नाम सैम है, जो लाइबिरिया का निवासी था। निजी यूनिवर्सिटी में एमबीए सेंकेड ईयर में था। गिरने की वजह से कई जगहों पर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने साउथ सूडान निवासी नोई कोंडेट और उसकी गर्लफ्रेंड फेथ को अरेस्ट किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, मंगलवार को यूनिवर्सिटी की चार मंजिला इमारत से एक छात्र नीचे गिर गया। छात्र को गंभीर हालत में देखा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक नाइजीरियन छात्र सैम और उक्त छात्रा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड भी वहां पहुंच गया। विवाद बढ़ने के बाद सैम चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। हालांकि आरोप है कि सैम को जानबूझकर नीचे फेंका गया।

2 आरोपी गिरफ्तार, 2 ने किया सरेंडर

पुलिस ने साउथ सूडान निवासी नोई कोंडेट और उसकी गर्लफ्रेंड फेथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में कुल चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें से 2 आरोपियों ने भिलाई में सरेंडर किया है, जिन्हें लेने के लिए रायपुर पुलिस की टीम रवाना हुई।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ऊंचाई से गिरना सामने आई है। हालांकि, यह हादसा है या हत्या, इस पहलू पर जांच जारी है। छात्रों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Read More : रात में फिर धान खरीदी केंद्र पहुंचा हाथी, अब तक 20 बोरी का नुकसान, खाने से ज्यादा की बर्बादी


Related Articles