CG NHM Workers Strike : छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों का आंदोलन जारी, BJP सांसद ने किया समर्थन, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग

CG NHM Workers Strike : छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों का आंदोलन जारी, BJP सांसद ने किया समर्थन, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग

CG NHM Workers Strike : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 16 हजार से अधिक कर्मचारी पिछले दो हफ्तों से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, संविलियन, ग्रेड पे और लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि शामिल हैं।

त्यौहार के समय परिवारों से दूर रहकर हजारों कर्मचारी धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। महिला कर्मचारियों की भी बड़ी संख्या इस आंदोलन में शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।

मशाल रैली और कैंडल मार्च से तेज हुआ आंदोलन

शनिवार की शाम कोण्डागांव जिले में एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी मशाल रैली और कैंडल मार्च निकाला गया। यह रैली डीएनके मैदान से शुरू होकर कांग्रेस भवन और सामुदायिक भवन होते हुए अम्बेडकर चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की।

संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि लंबे समय से नियमितीकरण और वेतनमान की मांग को लेकर संघर्ष किया जा रहा है लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

Read More : छत्तीसगढ़ में इस महीने बिजली बिल का डबल झटका, हॉफ स्कीम की सीमा घटी, FPPAS शुल्क भी बढ़ा

भाजपा सांसद ने किया समर्थन, कांग्रेस ने साधा निशाना

इस पूरे घटनाक्रम के बीच भाजपा सांसद विजय बघेल ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा है कि वे इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद वे वादा भूल गए।

स्वास्थ्य सेवाओं पर असर, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी परेशानी

एनएचएम कर्मचारियों की इस हड़ताल का असर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिख रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में मरीजों को इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्वास्थ्य केंद्रों में कई सेवाएं ठप हो गई हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।


Related Articles