दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में, तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार दुर्ग जिले की पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन से की गई है।
देखें सूची:
जिला कार्यकारिणी



स्थाई आमंत्रित सदस्य

विशेष आमंत्रित सदस्य


जारी सूची के अनुसार घोषित जिला कार्यसमिति संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से गठित की गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई कार्यसमिति संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्टी नेताओं ने नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है।

