Bijapur IED Blast: मुठभेड़ के बीच नक्सलियों ने बीजापुर में किया IED ब्लास्ट, DRG के दो जवान घायल

Bijapur IED Blast: मुठभेड़ के बीच नक्सलियों ने बीजापुर में किया IED ब्लास्ट, DRG के दो जवान घायल

छत्तीसगढ़। बीजापुर में बीते पांच दिनों से नक्सलियों और सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस बीच नक्सलियों ने जवनाओं को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बीजापुर में ही IED ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में DRG का जवान घायल हो गया है। फिलहाल घायल जवान को इलाज के लिए कैम्प वापस भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, 24 अप्रैल की रात को IED ब्लास्ट की चपेट में आने से STF के एक जवान के टखने में मामूली मोच आ गई। 26 अप्रैल की सुबह IED ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के एक और जवान को मामूली चोट आई। दोनों घायल जवान ठीक हैं और उनकी चोटों का इलाज किया जा रहा है। वे जल्द ही सक्रिय ड्यूटी पर लौट आएंगे।

पांचवें दिन भी जारी मुठभेड़

बता दें कि, बीजापुर – तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ पांचवे दिन भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, दस हजार से ज्यादा जवान इस नक्सल विरोधी अभियान को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, हजार से 1500 के लगभग नक्सलियों को जवानों ने पहाड़ी पर घेरकर रखा है। यह देशभर में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। इसे नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई मानी जा रही है। 2 हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी कर उनका खात्मा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी पर रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। जवानों द्वारा हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है। उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में लगातार 120 घंटों से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। 5 दिन से चल रही इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव समेत हथियार बरामद हुए हैं।


Related Articles