दुर्ग। जिले के खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 12 जनवरी, सुबह 11 बजे नगर पंचायत उतई के मंगल भवन, वार्ड नंबर 7 में हुआ। इस अवसर पर जिले के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थीयों ने लिया भाग। प्रतियोगिताओं में भाषण, रंगोली और काव्य पाठ शामिल थे और इसके लिए आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष निर्धारित किया गया था।
भाषण प्रतियोगिता का विषय था: “स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और राष्ट्रनिर्माण के पथप्रदर्शक”, रंगोली प्रतियोगिता का विषय था: “युवा शक्ति एवं स्वामी विवेकानंद जी” और काव्य पाठ प्रतियोगिता का विषय था: “उठो जागो-स्वामी विवेकानंद जी का अमर संदेश”।
आयोजन में प्रतियोगिताओं के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद की मूर्ति/तैलचित्र पर माल्यार्पण, वृक्षारोपण (एक पेड़ मॉ के नाम), आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्त भारत शपथ तथा उनके विचारों और योगदान पर चर्चा भी की गई। इस आयोजन की जानकारी नोडल अधिकारी अशोक रिगरी ने दी।
Read More : आवारा कुत्तों के लिए मीका सिंह की दरियादिली, 10 एकड़ जमीन दान करने का ऐलान

