अग्निवीर में चयनित हुए नरेंद्र यादव, समाज ने दी बधाई और शुभकामनाएं

अग्निवीर में चयनित हुए नरेंद्र यादव, समाज ने दी बधाई और शुभकामनाएं

CG Balrampur News: बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम बटौरा निवासी बंसीधर यादव के पुत्र नरेंद्र यादव का अग्निवीर में चयन होने पर क्षेत्र और समाज में खुशी का माहौल है। नरेंद्र यादव की इस उपलब्धि को समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है।

इस अवसर पर सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने नरेंद्र यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र यादव की सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

हरिप्रसाद यादव ने नरेंद्र यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे देश की सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।


Related Articles