मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी को लेकर स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कॉमेडियन कुणाल कामरा को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने तलब किया। जानकारी के अनुसार, कामरा को विवाद के सिलसिले में मंगलवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए खार पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।
जानकारी के अनुसार, कामरा को व्हाट्सएप के जरिए समन भेजा गया, क्योंकि वह फिलहाल महाराष्ट्र में नहीं हैं। सोमवार को खार पुलिस की एक टीम कॉमेडियन के घर गई थी, जहां उनके माता-पिता रहते हैं।
बताया जा रहा है कि, यह समन मुंबई पुलिस द्वारा कल जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित बयान पर कामरा ने कहा कि वह शिंदे पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे और उस स्थान पर तोड़फोड़ की निंदा की, जहां उनका कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था।