सांसद विजय बघेल ने किया स्व. दाऊ रामचंद्र साहू महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण, 4.65 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

सांसद विजय बघेल ने किया स्व. दाऊ रामचंद्र साहू महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण, 4.65 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

Dau Ramchandra Sahu College पाटन। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई के नवीन शैक्षणिक भवन का भव्य लोकार्पण महाविद्यालय परिसर अशोगा रानीतराई में संपन्न हुआ। लगभग 465.85 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय बघेल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, जनपद पंचायत सदस्य कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, नीलम राजेश चंद्राकर, लोकमनी चंद्राकर, लालेश्वर साहू, महेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, कमलेश चंद्राकर, रश्मि भेदप्रकाश, दप्रकाश वर्मा, सरपंच रानीतराई सत्यनारायण टिकरिया, सरपंच अशोगा जानकी चौपाडिया, प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा और जनभागीदारी समिति अध्यक्ष निर्मल जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण तथा राजकीय गीत के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। संचालन धनराज साहू ने किया, जबकि निर्मल जैन ने जनभागीदारी समिति की ओर से मांग पत्र का वाचन किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में रमशिला साहू ने जनभागीदारी समिति और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों और जनता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कमलेश वर्मा ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए पाटन नहीं जाना पड़ेगा। कल्पना नारद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद विजय बघेल के प्रति आभार जताया। कीर्ति नायक ने महाविद्यालय को शिक्षा का मंदिर बताते हुए ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर बताया। सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और प्रदेश सरकार के संकल्प के साथ विकास कार्य निरंतर जारी हैं।

मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा कि दानवीर दाऊ रामचंद्र साहू के नाम से संचालित इस महाविद्यालय का नवीन भवन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्षों से संसाधनों की कमी के बावजूद आज यह सपना साकार हुआ है। अशोगा की भूमि पर निर्मित यह भवन रानीतराई-अशोगा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read More : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का पता बदला, कमिश्नर संजीव शुक्ला नए ऑफिस से संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा


Related Articles