IAS Transfer List : 9 IAS और 2 SAS अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के बदले गए कलेक्टर

IAS Transfer List : 9 IAS और 2 SAS अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के बदले गए कलेक्टर

MP IAS Transfer : मध्यप्रदेश में 9 आईएएस और 2 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तबादला की इस सूची में 4 जिलों के कलेक्टर और दो अपर कलेक्टर शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के कलेक्टर का भी तबादला कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, 2015 बैच के आईएएस रौशन कुमार को विदिशा की जगह उज्जैन का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं नीरज कुमार सिंह की नवीन पदस्थापना संचालक परियोजना, लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग में कर दी गई है।

इसके अलावा अशोकनगर के कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बना दिया गया है। 2014 बैच के आदित्य कुमार सिंह को हरदा कलेक्टर से अशोकनगर का कलेक्टर बनाया गया है। अपर कल्केटरों के तबादलों की बात करें तो भोपाल के अपर कलेक्टर 2016 बैच के अधिकारी सिद्धार्थ जैन को अब हरदा का कलेक्टर बना दिया गया है। विदिशा कलेक्टर की कमान 2016 बैच के अंकित शुक्ला को मिली है। इंदौर की अपर कलेक्टर 2016 बैच की अधिकारी ज्योति शर्मा देवास जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बना दी गई हैं। 2019 बैच के आईएएस हिमांशु प्रजापति को देवास जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम का कार्यकारी संचालक बना गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों का हुआ तबादला :

राजेश कुमार गुप्ता पी (2014) को संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग तथा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पर्यटन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं शिवांगी जोशी आरआर (2019) को संयुक्त कलेक्टर, जबलपुर से महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, भोपाल तथा अवर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (अतिरिक्त प्रभार) का जिम्मा सौंपा गया है।


Related Articles