उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मधुमक्खियों के हमले से थाना प्रभारी की मौत हो गई। वहीं तीन पुलिस जवान घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी मक्सी रोड पर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मौजूद थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया।
Read More : Bangalore Stampede: ‘इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी’, CM सिद्धरमैया बोले- मृतकों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
पुलिस इंस्पेक्टर रमेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पार्किंग एरिया में खड़े थे। इसी दौरान दोपहर बाद तेज आंधी आई। तभी वहां लगे छत्ते से मधुमक्खियों ने उड़कर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्हें चरक अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान टीआई रमेश कुमार धुर्वे की मौत हो गई है। बाकी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।
Read More : अयोध्या: राम दरबार सहित कई मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कल, सीएम योगी रहेंगे मौजूद; यहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन