शर्मसार हुई मां की ममता! बॉयफ्रेंड से कराया नाबालिग बेटी का रेप, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

शर्मसार हुई मां की ममता! बॉयफ्रेंड से कराया नाबालिग बेटी का रेप, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

उत्तराखंड के हरिद्वार से मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपनी ही मां पर उसके बॉयफ्रेंड से यौन शोषण कराने का आरोप लगाया है। ये गंभीर आरोप भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर उनकी ही नाबालिग बेटी ने लगाया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले के बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More : CG News: छत्तीसगढ़ में विधवा महिला के साथ ऐसा काम कर रहा था ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा, PCC ने पार्टी से किया निष्कासित

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी का यौन शोषण

मामले की जांच कर रही हरिद्वार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला नेता का काफी समय से अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। महिला नेता की 13 साल की बेटी एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से नाबालिग चुप-चुप और गुमसुम रह रही थी। इसके पिता ने बेटी से उसके गुमसुम रहने की वजह पूछी। पहले तो लड़की ने कुछ नहीं बताया, लेकिन पिता के बार-बार प्यार से पूछने पर बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल और कुछ अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। ये सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता तुरंत नाबालिग बेटी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा और पत्नी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

Read More : CG News: छत्तीसगढ़ में विधवा महिला के साथ ऐसा काम कर रहा था ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा, PCC ने पार्टी से किया निष्कासित

आरोपी मां और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला नेता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, एक पुलिस टीम इस मामले के बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं इस मामले पर हरिद्वार के भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि महिला नेता अनामिका शर्मा को अगस्त 2024 में ही पार्टी ने सभी दायित्व से मुक्त कर दिया था। फिलहाल उनके पास भारतीय जनता पार्टी का कोई पद नहीं है, इसका लेटर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा साझा कर दिया गया है।


Related Articles