आज होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

आज होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

MP Cabinet Meeting Today: भोपाल। मध्य प्रदेश में आज डॉ मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह मीटिंग मंत्रालय में सुबह 11 बजे से होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिलेगी। विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। गांधी सागर बांध से जुड़े पावर जेनरेशन प्लांट के अपडेशन से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। फायर सेफ्टी बिल को कैबिनेट मंजूर कर सकता है।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 10:15 पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर पहुंचेंगे। जहां वे वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 कैबिनेट के बैठक में शामिल होने मंत्रालय पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे खाद वितरण और अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 6 ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म का प्रीमियर शो देखने डीबी मॉल जाएंगे।


Related Articles