CG News: अनुदान मांगों की चर्चा में विधायक अनुज शर्मा ने उठाए धरसींवा के विकास मुद्दे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जताया आभार

CG News: अनुदान मांगों की चर्चा में विधायक अनुज शर्मा ने उठाए धरसींवा के विकास मुद्दे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जताया आभार

CG Latest News: रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के दौरान धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रगति और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सदन के पटल पर रखा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कई नई विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि धरसींवा क्षेत्र की निरंतर प्रगति के लिए उपमुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगातों के लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास केवल ईंट-पत्थर की संरचनाएं नहीं होता, बल्कि यह आम जनता के जीवन को आसान बनाने का संकल्प है। उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मांगों को सुनकर उन्हें प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति दी है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए ‘महतारी सदन’ का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिलयारी पुलिस चौकी को पुलिस थाना में उन्नयन, सिलतरा में नवीन थाना भवन तथा सिलयारी चौकी भवन निर्माण के लिए 1.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक है और उनकी कार्यशैली विकास के प्रति समर्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की जनता का जीवन स्तर बेहतर होगा और धरसींवा नई प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए कुछ बहुप्रतीक्षित मांगों की ओर भी उपमुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने गृह विभाग के अंतर्गत ग्राम गुमा (विकासखंड धरसींवा) में नई पुलिस चौकी की स्थापना की मांग रखी।

वहीं पंचायत विभाग के अंतर्गत मलौद में नवीन पंचायत भवन निर्माण, दोंदेखुर्द में पीडीएस भवन निर्माण, अकोली (मांढर) में पूर्व माध्यमिक शाला से मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग निर्माण, गोमची में काशीराम निषाद के घर से मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग निर्माण तथा सोनतरा में स्मार्ट पंचायत भवन निर्माण की मांग भी सदन में रखी।

विधायक अनुज शर्मा ने विश्वास जताया कि इन मांगों की स्वीकृति मिलने से धरसींवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य धरसींवा के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और उपमुख्यमंत्री के सहयोग से ये कार्य जल्द पूरे होंगे।


Related Articles