Miss World 2025: एक बार फिर टूटा भारत का सपना, टॉप 20 तक पहुंचकर नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड की रेस से हुई बाहर

Miss World 2025: एक बार फिर टूटा भारत का सपना, टॉप 20 तक पहुंचकर नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड की रेस से हुई बाहर

Miss World 2025: भारत के हैदराबाद में चल रही 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसका ग्रैंड फिनाले हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में बड़े ही भव्य और शानदार अंदाज में शुरू हो चुका है। हालांकि, इस प्रतियोगिता में भारत की उम्मीदों को झटका लगा, क्योंकि मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता टॉप 20 तक तो पहुंची, लेकिन इसके आगे की दौड़ से बाहर हो गई है।

भारत की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड की रेस से बाहर

हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जिबिशन सेंटर में चल रहे मिस वर्ल्ड 2025 ग्रैंड फिनाले में भारत की उम्मीदों को झटका लगा है। देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता टॉप 20 तक का सफर तय कर सकी, लेकिन एशिया महाद्वीप के टॉप कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह नहीं बना पाई। इस तरह नंदिनी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने की दौड़ से बाहर हो गई है।

इस बार मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले भारत में आयोजित किया गया है, जिससे देशवासियों की उम्मीदें और उत्साह दोगुना है। नंदिनी गुप्ता के शानदार प्रदर्शन के बावजूद खिताब भारत नहीं आ सका, लेकिन उनकी प्रस्तुति और भारतीय संस्कृति को ग्लोबल मंच पर दिखाने के लिए उन्हें खूब सराहना मिल रही है।

गंगा नदी से प्रेरित था नंदिनी का गाउन

मिस वर्ल्ड के 72वें संस्करण में नंदिनी गुप्ता ने एक खास गाउन पहना, जिसे वियतनामी डिजाइनर ने डिजाइन किया। यह गाउन भारत की आस्था और संस्कृति की प्रतीक गंगा नदी से प्रेरित है। नंदिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि गाउन सिर्फ फैशन को ही नहीं बल्कि भारत की आध्यात्मिक पहचान और गंगा नदी के महत्व को दर्शाता है।

110 देशों की खूबसूरत प्रतियोगियों के बीच ताज की जंग

मिस वर्ल्ड 2025 के इस भव्य आयोजन में करीब 110 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इवेंट की शुरुआत सभी कंटेस्टेंट्स के परिचय से हुई, जहां हर देश की प्रतिनिधि ने मंच पर वॉक की। भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता ने इस मंच पर भारत की संस्कृति और आत्मविश्वास को बखूबी पेश किया।

भारत ने अब तक 6 बार जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अब तक 6 बार खिताब अपने नाम किया है। सबसे पहली जीत 1966 में डॉ. रीता फारिया ने दर्ज की थी। इसके बाद ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) ने भारत का नाम रोशन किया।


Related Articles