मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर से की मुलाकात, महिला-बाल कल्याण योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर से की मुलाकात, महिला-बाल कल्याण योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

CG Political Meeting News रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर से उनके छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर स्थित पहुना अतिथि गृह में सौजन्य भेंट की।

भेंट के दौरान महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण, पोषण स्तर में सुधार, सुरक्षा तंत्र की मजबूती तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से योजनाओं को अधिक परिणाममूलक बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेश में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जमीनी स्तर पर योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने बाल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों और पहलों की जानकारी साझा की।

Read More : लाड़ली बहनों के लिए 23,882 करोड़, 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, जानिए बजट में किसे-क्या मिला


Related Articles