मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्कूलों में सुधार कार्यों के लिए 40 करोड़ की दी स्वीकृति, विद्यार्थियों के सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पहल

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्कूलों में सुधार कार्यों के लिए 40 करोड़ की दी स्वीकृति, विद्यार्थियों के सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पहल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की पहल से राज्य के 585 शासकीय स्कूलों में लघु निर्माण और मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹40 करोड़ 9 लाख 5 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

योजना के तहत 374 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा 211 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अधोसंरचना सुधार और निर्माण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में स्कूल परिसरों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण, विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना शेड का निर्माण, किचन शेड और शौचालयों का निर्माण एवं नवीनीकरण, और विद्यालय भवनों का रिनोवेशन शामिल हैं।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा मानक दरें निर्धारित की गई हैं। बाउंड्री वॉल के लिए ₹8,000 प्रति मीटर, प्रार्थना शेड के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक और विद्यालय भवन के रिनोवेशन के लिए ₹3.70 लाख से ₹9.25 लाख तक की राशि स्वीकृत की गई है। किचन शेड सुधार के लिए ₹1.34 लाख और शौचालयों के कायाकल्प के लिए ₹3.12 लाख का प्रावधान किया गया है। प्रार्थना शेड का निर्माण विद्यार्थियों की संख्या और उपलब्ध भूमि के अनुसार प्राथमिक स्कूलों के लिए 70 वर्गमीटर, मिडिल स्कूलों के लिए 100 वर्गमीटर और हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 150 वर्गमीटर तक किया जाएगा।

खुशवंत साहेब ने कहा कि यह पहल न केवल स्कूलों की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाएगी, बल्कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक और समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। शिक्षा क्षेत्र में निरंतर सुधार और बेहतर सुविधाओं के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थी सुरक्षित और आधुनिक वातावरण में अध्ययन कर सकेंगे।

Read More : रायपुर पुलिस अकादमी में डॉ. दिनेश मिश्र का बड़ा बयान, कहा- डायन, टोनही के नाम पर महिलाओं की प्रताड़ना अमानवीय, अंधविश्वास खत्म कर वैज्ञानिक सोच अपनाने की अपील


Related Articles