Surajpur News: ‘सांसें हो रही कम… आओ पेड़ लगाएं हम’ अभियान के तहत खड़गवां चौकी में हुआ वृक्षारोपण

Surajpur News: ‘सांसें हो रही कम… आओ पेड़ लगाएं हम’ अभियान के तहत खड़गवां चौकी में हुआ वृक्षारोपण

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ रविवार को खड़गवां चौकी परिसर में “सांसें हो रही कम… आओ पेड़ लगाएं हम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महान-3 खदान जगन्नाथपुर के सबेरिया मयंक तिवारी सहित चौकी खड़गवां के प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, रजनीश त्रिपाठी, नंदकिशोर राजवाड़े, रॉबर्ट तिग्गा, आरक्षक प्रवीण तिर्की, रामरतन, भगत सिंह, महिला आरक्षक लता सिंह, महिला सैनिक साझो सिंह तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर चौकी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे लगाए।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने लोगों से अपने घर, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प भी लिया। पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त भागीदारी ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।


Related Articles