Municipal Corporation Ambikapur : नगर निगम अंबिकापुर की महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री साय व विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह हुए शामिल

Municipal Corporation Ambikapur : नगर निगम अंबिकापुर की महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री साय व विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह हुए शामिल

अंबिकापुरः Municipal Corporation Ambikapur नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई।

Read More : Sai Cabinet ke Faisle : साय कैबिनेट की बैठक खत्म, बजट से पहले इन अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर

Municipal Corporation Ambikapur मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को चुना है, वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

Read More : Gold Silver Price Today: लगातार सोना और चांदी के भावों में गिरावट, जानिए क्या है मार्केट में आज इनके भाव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के विकास में पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन पर जोर दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Related Articles