Jan Kalyan Samiti Meeting Decision पाटन क्षेत्र में जनकल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार से जुड़े कार्यों की स्थिति और पेंशन संबंधी समस्याओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आगामी 1 अप्रैल को पाटन ब्लॉक के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके साथ ही 7 अप्रैल को इन मुद्दों के समर्थन में धरना प्रदर्शन और रैली निकालने का भी ऐलान किया गया है, जिसमें गांव-गांव से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
इस बैठक में युगल किशोर आडील, राकेश आडील, अशोक साहू, विष्णु निषाद, खिलेश यादव, अरविंद जोशी, सुरेश निषाद, छंगन साहू, राकेश साहू और चित्रसेन कलिहारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

