Mahasamund Congress Office Fight महासमुंद में कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को आपसी विवाद और हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही पार्टी में गुटबाजी की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, और इस बार यह विवाद जिला कार्यालय में खुलकर सामने आया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब जिला कांग्रेस कार्यालय में महंगाई को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे, लेकिन उपस्थित कांग्रेसियों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। इसी को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विजय साव के बीच जमकर विवाद और हाथापाई हुई।
झड़प के दौरान कार्यालय के भीतर कुर्सियों और कांच के बर्तन भी टूट गए। घटना के बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी और नियमानुसार दोषी पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी घटना की सूचना मिली और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

