Mandir Hasaud Nagar Palika Chunav Result 2025: मंदिर हसौद नगर पालिका में कांग्रेस की जीत, जानें कितने वोटों से बीजेपी को दी पटखनी

Mandir Hasaud Nagar Palika Chunav Result 2025: मंदिर हसौद नगर पालिका में कांग्रेस की जीत, जानें कितने वोटों से बीजेपी को दी पटखनी

Mandir Hasaud Nagar Palika Chunav Result 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिसमें बीजेपी अधिकांश जगहों पर आगे चल रही है। बात करें मंदिर हसौद नगर पालिका की तो अध्यक्ष पद में कांग्रेस की जीत हुई है।

रायपुर में कौन-कौन से नगर पालिका और नगर परिषद
मंदिर हसौद में 20 वार्डों के 23 मतदान केंद्रों की मतगणना पूरी हो गई है। मंदिर हसौद और अभनपुर नगर पालिका में कांग्रेस जीत गई है। रायपुर नगर निगम के अलावा गोबरा नवापारा में बीजेपी, तिल्दा नगर पालिका, कुंरा नगर पंचायत, माना कैंप नगर पंचायत, खरोरा नगर पंचायत, चंद्रखुरी नगर पंचायत, समोदा नगर पंचायत के भी रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।


Related Articles