CG Durg News: उतई नगर कांग्रेस में बड़ा बदलाव, प्रहलाद वर्मा बने नए नगर कांग्रेस अध्यक्ष

CG Durg News: उतई नगर कांग्रेस में बड़ा बदलाव, प्रहलाद वर्मा बने नए नगर कांग्रेस अध्यक्ष

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत उतई में कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर प्रहलाद वर्मा को नगर कांग्रेस कमेटी उतई का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस नियुक्ति के साथ ही लंबे समय से नगर कांग्रेस अध्यक्ष रहे बहादुर सिंह नेताम का कार्यकाल समाप्त हो गया। बताया जा रहा है कि वे करीब 17 वर्षों से इस पद पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।

कांग्रेस संगठन के इस फैसले को युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। प्रहलाद वर्मा संगठन के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता माने जाते हैं। वे पेशे से चिकित्सकीय परामर्श का कार्य भी करते हैं और उतई क्षेत्र में अपने सरल स्वभाव तथा सामाजिक सक्रियता के कारण पहचान रखते हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी दे रही है। ऐसे में प्रहलाद वर्मा की नियुक्ति को भी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस का यह संगठनात्मक बदलाव आगामी चुनावों में पार्टी को कितना राजनीतिक लाभ दिला पाता है।


Related Articles