CG Dhan Kharidi Employees Dismissed: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सरकार ने धान खरीदी को सुचारू करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव के निर्देश पर धान खरीदी प्रक्रिया को आवश्यक सेवा घोषित करते हुए जिले में एस्मा एक्ट लागू कर दिया गया है। इसके बाद सहकारी समिति के 7 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप
प्रशासन ने इन कर्मचारियों पर लोकहित के कार्य में बाधा डालने और खरीदी व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही और जानबूझकर कार्य में बाधा डालने से किसानों को दिक्कतें हो रही थीं।
ये कर्मचारी हुए बर्खास्त
- एकलव्य चन्द्रा
- विरेन्द्र महंत
- पुरुषोत्तम बरेठ
- धनीराम साहू
- तोपसिंह चन्द्रा
- ललित साहू
- शेखर तिवारी
इन समितियों की सेवाएं प्रभावित
इन कर्मचारियों की बर्खास्तगी से 7 सहकारी समितियों की सेवाएं प्रभावित हुईं। जिसमें नावापारा, कर्रापाली, जर्वे, सक्ती, सकर्रा, घोघरी एवं डूमरपारा समिति शामिल हैं। जिला प्रशासन के निर्देश हैं कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील और जनहित के काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Read More : बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निलंबित किया, सामने आई ये बड़ी वजह
