महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 क्विंटल गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की खेप जब्त

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 क्विंटल गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की खेप जब्त

3 quintals of cannabis seized in Mahasamund: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में शनिवार को की गई।

पुलिस को एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र गांजा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

जांच के दौरान संदिग्ध फॉर्च्यूनर (MH 12 WC 0090) और स्कॉर्पियो (MH 12 YH 0090) को रोका गया। दोनों गाड़ियों की तलाशी लेने पर बोरियों में छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। कुल 281.900 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत शंकर गोली, क्षितिज वीर सेन, अक्षय नंदकुमार निगम, अभिषेक डेविड जगले और महेश काटकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के सतारा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा ओडिशा के फुलबानी से पुणे ले जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों लग्जरी वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।


Related Articles