नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, शराब नीति, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, शराब नीति, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

Congress Legislative Party Meeting : कांग्रेस भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है। जिसकी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत अध्यक्षता कर रहे हैं। विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कांग्रेस अपनी रणनीति बनाएगी। कांग्रेस नई शराब नीति, धान खरीदी, कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।

24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का तीसरा बजट होगा। सरकारी सूत्रों का दावा है कि, यह बजट सिर्फ वित्तीय आंकड़ों का दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि ‘विजन 2047’ की दिशा में पहला ठोस कदम साबित होगा। महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने पर खास फोकस रहेगा।

Read More : दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी में इन 19 कार्यकर्ताओं को मिला स्थान, अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जारी की नई कार्यकारिणी सूची, देखें


Related Articles