Kanker Latest News: कांकेर के जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भरमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद

Kanker Latest News: कांकेर के जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भरमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद

Chhattisgarh Kanker News: कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का डम्प बरामद किया गया है। इसमें हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री मिली है।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान जवानों को जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री मिली। मौके से एक भरमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध IED मैकेनिज्म, लगभग एक किलो गन पाउडर, दो डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।

सुरक्षा की दृष्टि से बरामद IED मैकेनिज्म और अन्य विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। संयुक्त कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, BSF डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर एसपी निखिल राखेचा और BSF की 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

इस अभियान में जिला पुलिस बल, BSF और BDS टीम के जवान शामिल रहे। कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।


Related Articles