बिलासपुर में देर रात डीजे से सड़क जाम, बुकिंग कराने वाले बाराती और संचालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

बिलासपुर में देर रात डीजे से सड़क जाम, बुकिंग कराने वाले बाराती और संचालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

Bilaspur Sirgitti Police Action बिलासपुर के यदुनंदन नगर क्षेत्र में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने और सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन जब्त कर संचालक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शुक्रवार को राजवाड़ा पैलेस में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार बाराती पक्ष की ओर से खेड़ा चौकी संबलपुर नांदघाट निवासी गजेंद्र वर्मा (38) ने उस्लापुर निवासी राकेश मनहर उर्फ राकेश भाई को डीजे संचालन के लिए बुक किया था। कार्यक्रम के दौरान राजवाड़ा पैलेस के सामने तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और आसपास के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों की सूचना पर सिरगिट्‌टी थाना पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और डीजे वाहन क्रमांक सीजी 10 बी यू 6855 को जब्त कर लिया। पुलिस ने डीजे संचालक और बुकिंग कराने वाले व्यक्ति को धारा 126(2) बीएनएस तथा 4, 6, 15 छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

जब्त वाहन में लगे साउंड सिस्टम और अन्य साज-सज्जा को सिरगिट्‌टी थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More : रायपुर में शेयर-मार्केट के नाम पर 12.25 लाख की ठगी, ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर पैसे ऐंठे, वापस मांगने पर आरोपी फरार


Related Articles