छत्तीसगढ़ी संस्कृति का उत्सव बना कुंवरगढ़ महोत्सव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल, कहा- विरासत को बचाना हमारी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ी संस्कृति का उत्सव बना कुंवरगढ़ महोत्सव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल, कहा- विरासत को बचाना हमारी जिम्मेदारी

Kunwargarh Mahotsav Chhattisgarh रायपुर, धरसीवां और आरंग क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक कुंवरगढ़ महोत्सव के तहत सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोक कला, संगीत और हास्य का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस कार्यक्रम में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिनका संरक्षण और संवर्धन करना सभी की जिम्मेदारी है।


मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम की शुरुआत गायक विवेक शर्मा की प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद लोक गायिका गरिमा दिवाकर ने भक्ति और लोक संगीत से समां बांध दिया। वहीं उभरती कलाकार चम्पा निषाद ने भी अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता। हास्य कलाकार पप्पू चंद्राकर ने अपने चुटीले अंदाज से कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भर दिया।


मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार कलाकारों के विकास और प्रोत्साहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे


Related Articles